Jharkhand

जेएससीए के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी की सचिव पद पर हुई जीत

अजय नाथ शाहदेव की फाइल फोटो

रांची, 18 मई (Udaipur Kiran) । झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ( जेएससीए) के चुनाव में रविवार को अजय नाथ शाहदेव और एसके बेहरा के गुट के बीच हुए मुकाबले में अजय नाथ शाहदेव की ‘द टीम’ ने क्लीन स्वीप किया। अध्यक्ष पद समेत सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव गुट की जीत हुई है और एसके बेहरा गुट को करारी शिकस्त मिली है।

रविवार को हुए मतदान के बाद घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर अजय नाथ शाहदेव ने जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष पद पर संजय पांडे, सचिव पद पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, सह सचिव पद पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शाहबाज नदीम ने जीत दर्ज की है।अमिताभ घोष ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर ली है।

अजय नाथ शाहदेव गुट की ओर से कमेटी मेंबर के रूप में संजय जैन, रमेश कुमार, मिहिर प्रीतेश तोपनो, परवेज खान और रत्नेश कुमार सिंह की जीत हुई है। जिला कमेटी मेंबर में वीरेंद्र पाठक, श्रीराम पुरी, राघवेंद्र नारायण सिंह और उत्तर कुमार बिस्वास ने जीत हासिल की है। वहीं स्कूल एंड क्लब रिप्रेजेंटेटिव के रूप में उमा महेश्वर राव ने जीत का परचम लहराया है। जीत के बाद अजय नाथ शाहदेव गुट ने जेएससीए स्टेडिम में जमकर आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top