Uttar Pradesh

अहिल्याबाई का जीवन धार्मिक सहिष्णुता, जनकल्याण और समाजसेवा की मिसाल : जयभान सिंह पवैया

अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत आयोजित नगर निगम सम्मेलन में बोलते भाजपा  महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया

मुरादाबाद, 29 मई (Udaipur Kiran) । अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उनका जीवन धार्मिक सहिष्णुता, जनकल्याण और समाजसेवा की मिसाल है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के सह प्रभारी वी मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने गुरुवार को भाजपा मुरादाबाद महानगर इकाई के तत्वावधान में पंचायत भवन सभागार में पुण्यशोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत नगर निगम सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।

पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह ने आगे कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का न्यायप्रिय स्वभाव, सेवाभाव और नेतृत्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है।

भाजपा महिला मोर्चा उप्र की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने कहा कि आज समाज में यदि नारी सम्मान का भाव जागृत हो रहा है तो इसका श्रेय उन वीरांगनाओं को जाता है जिन्होंने अपने जीवन से इतिहास रचा।

आभार अभिव्यक्ति भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने व्यक्त की।

इस मौके पर विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के महानगर संयोजक विशाल त्यागी क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित्त, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

———–

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top