Uttar Pradesh

अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर सफाई मित्रों का सम्मान, नारी शक्ति को सलाम

नगर पालिका परिषद ने नगर की महिला सफाई मित्र और महिला कर्मी।

मीरजापुर, 29 मई (Udaipur Kiran) । अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद ने नगर की महिला सफाई मित्रों और महिला कर्मियों को सम्मानित कर एक मिसाल पेश की। कार्यक्रम नगर पालिका के प्रधान कार्यालय स्थित शिवाजी हॉल में आयोजित हुआ, जहां महिलाओं की सेवा, समर्पण और सशक्तीकरण को भावपूर्ण सम्मान के साथ सराहा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिनानी डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर ओमशंकर गुप्ता ने नगर की सफाई व्यवस्था में अहम भूमिका निभा रही महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर केवल एक शासक नहीं, बल्कि नारी शक्ति की प्रेरणा थीं। आज उन्हीं की जयंती पर ऐसी महिलाओं का सम्मान करना गर्व की बात है जो शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में दिन-रात जुटी रहती हैं।

छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलिकार्यक्रम की शुरुआत में प्रोफेसर ओमशंकर गुप्ता, जलकल की जेई प्रियंका मौर्या, और महिला कर्मियों ने अहिल्याबाई होल्कर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सम्मान में दिखा गौरव का भावनगर की महिला सफाई मित्रों को मंच पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। उपस्थित महिलाओं के चेहरों पर सम्मान का गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में नवरात्रि, कुंभ जैसे विशाल आयोजनों में सेवाएं देने वाली कर्मठ महिलाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव, डीपीएम संजय सिंह, सीएसआई मनोज सेठ, जेई प्रियंका मौर्या, मंतशा, निखिलेश गुप्ता, आकांक्षा अग्रहरि, माला चौहान, शिला आदि उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Most Popular

To Top