Uttar Pradesh

अहिल्याबाई होल्कर भारत की नारी शक्ति की प्रतीक : महेश चंद्र श्रीवास्तव

सम्बोधित करते महेश चंद्र श्रीवास्तव

-21 से 31 मई तक चलेगा अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान

प्रयागराज, 17 मई (Udaipur Kiran) । सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत आयोजित जिला बैठक शनिवार को हुई। मुख्य अतिथि प्रयागराज महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर भारत की नारी शक्ति की प्रतीक हैं। जहां-जहां आक्रांताओं द्वारा मंदिर को क्षति पहुंचाई वहां-वहां जाकर अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिर बनवाने का काम किया।

उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ मंदिर तक का जीर्णोद्धार भी अहिल्याबाई होल्कर ने कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा लगवाई। प्राचीनता व आधुनिकता का जो संगम उनके जीवन में था, उसे आदर्श मानकर देश आज आगे बढ़ रहा है। ऐसी महान वीरांगना की 300वीं जयंती स्मृति अभियान (त्रिशताब्दी वर्ष) को जनता तक लेकर जाना है। महिला मोर्चा के ऊपर इस अभियान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

स्मृति अभियान के तहत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 21 से 31 मई तक अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत 19 व 20 मई को इंटर कॉलेज, महाविद्यालयों आदि में महिला सशक्तिकरण के लिए दौड़, भाषण, वाद विवाद, पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगित का आयोजन किया जाएगा। 21 व 22 मई को जिला गोष्ठी का आयोजन, 23 व 24 मई को नदियों के घाटों पर आरती व रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम चलाया जाएगा। 25, 26 मई को विधानसभा स्तर पर 27, 28 मई को पंचायत प्रतिनिधि एवं 29 व 30 मई को ब्लाक, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत स्तर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 31 को रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा।

अभियान की प्रदेश सह संयोजक डॉ कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति का प्रकाश पुंज हैं। उनके अंदर असाधारण प्रतिभा थी। उन्होंने जीवन में कड़े संघर्षों से लड़ते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा प्रदेश व केंद्र नेतृत्व द्वारा जो भी अभियान दिए गए हैं महानगर के परिश्रमी कार्यकर्ता उसे अवश्य सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर जैसी वीरांगनाएं भारत का अभिमान हैं, हमारा स्वाभिमान हैं। संचालन शिखा खन्ना ने किया।

इस अवसर पर शशि वार्ष्णेय, कविता यादव त्रिपाठी, वंदना सिंह, शिखा रस्तोगी, कुंज बिहारी मिश्रा, मुरारी लाल अग्रवाल, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, देवेश सिंह, संजय राजन, वरुण केसरवानी, रवींद्र गांधी, प्रमोद मोदी, शोभिता श्रीवास्तव, विजय पटेल, विजय श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, अजय सिंह, कंचनलता कुशवाहा, प्रिया कैथवास आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top