Madhya Pradesh

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, पहले विधायक और नपाध्यक्ष ने खाई एलवेडाजॉल की गोली

जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मना समारोह पूर्वक

शिवपुरी, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने स्वंय एलवेंडाजॉज की गोली खाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ शासकीय उत्कृष्ट विधालय शिवपुरी में किया। जिसके उपरांत विधालय के छात्र-छात्राओं को एलवेंडाजॉल की कृमि नाशक गोली खिलाई गई। इसी प्रकार जिले के सभी विकासखंडों में जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन सपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष की भांति इस बर्ष भी राज्य स्तर से स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए थे। उक्त तात्मय में विधायक शिवपुरी देवेन्द्र जैन के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पीजी कालेज शिवपुरी जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित भार्गव, समाजसेवी मुकेश गोयल सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर, विधालय प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र जैन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए निजि स्वच्छता को कृमि मुक्ति के लिए आवश्यक निरूपित करते हुए तनाव मुक्त जीवन जीने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं ही देश का भबिष्य है वह स्वस्थ्य रहेगे तो देश भी तरक्की करेगा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कृमि से होने वाली रक्त अल्पता को दूर करने के लिए एलवेंडाजॉल गोली को सशक्त माध्यम बताते हुए छात्रों से स्वंय व पूरे परिवार को गोली खिलाने का संकल्प लेने हेतु कहा। कार्यक्रम को अमित भार्गव, सीएमएचओ डॉ संजय ऋषीश्वर, प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।

(Udaipur Kiran) / रंजीत गुप्ता

Most Popular

To Top