आगरमालवा, 21 जनवरी (Udaipur Kiran) । आगरमालवा विधायक मधु गेहलोत के नेतृत्व में मंगलवार को 42
बसों से सैकड़ों बहने महाकाल लोक दर्शन के लिए आगरमालवा से उज्जैन रवाना हुए। जहां उज्जैन
में बहनों ने महाकाल लोक के दर्शन किये। विधायक मधु गेहलोत ने बताया कि आगरमालवा विधानसभा के सात मण्डलों की 40 हजार महिलाओं को महाकाल लोक के दर्शन कराने का लक्ष्य
निर्धारित किया गया है। पहले चरण में 42 बसों के माध्यम से महिलाओं
ने उज्जैन पहुंचकर महाकाल लोक के दर्शन लाभ लिया। विधायक ने कहा कि यात्रा आगरमालवा
ग्रामीण मंडल से 21 जनवरी से प्रारंभ की गई है। अलग-अलग चरणों में महिलाओं को बाबा
महाकाल लोक उज्जैन दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि गत माह भी क्षेत्र की 61 गरीब कन्याओं का निशुल्क विवाह संस्कार विधायक श्रीगेहलोत द्वारा कराया गया था।
इसके बाद अब क्षेत्र की बहिनों को बाबा महाकाल लोक दर्शन यात्रा के लिए उज्जैन निःशुल्क
बसों के माध्यम से दर्शन की व्यवस्था की गई है। इस दौरान महिलाओं के लिये भोजन की व्यवस्था
भी की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं भी मौजूद थे।
(Udaipur Kiran) / रितेश शर्मा
