Madhya Pradesh

भोपाल में भाई की शादी से लौटने के बाद युवक ने लगाई फांसी, तीन महीने पहले की थी लव मैरिज

युवक ने लगाई फांसी

भोपाल, 1 जून (Udaipur Kiran) । राजधानी भाेपाल के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह मृतक के पिता ने उसका शव फंदे पर लटके हुए देखा। तीन महीने पहले उसने लव मैरिज की थी। उसकी पत्नी बीते एक महीने से मायके में रह रही है। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुर कर दी है।

जानकारी के अनुसार अरुण लोधी (26) पुत्र जगदीश लोधी निवासी इमलिया गांव थाना सूखी सेवनिया क्षेत्र में रहता था। वह पिता के साथ खेती-किसानी करता था। शनिवार रात को गांव में रहने वाले उसके चचेरे भाई की शादी थी। उसके शादी समारोह में भी शामिल हुआ। मृतक के पिता जगदीश ने बताया कि वहां उसने मेरे साथ खाना खाया था। तब तक वह बेहद खुश नजर आ रहा था। किसी परेशानी का जिक्र भी उसने नहीं किया था। शादी से लौटने के बाद युवक ने फांसी लगा ली। बॉडी को सबसे पहले मृतक के पिता ने रविवार सुबह आठ बजे फंदे पर लटके हुए देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पाेस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को रविवार दोपहर को परिजनों के हवाले कर दिया। पिता के मुताबिक बेटे ने तीन महीने पहले लव मैरिज की थी। वह शराब पीने का आदि था। नशे में अपनी नव विवाहित पत्नी से विवाद और मारपीट करता था। इसी के चलते उसकी पत्नी एक महीने पहले मायके चली गई। इसके बाद वह लौटने के लिए राजी नहीं थी। हमने कई बार उसे मनाने का प्रयास किया। लेकिन उसने बेटे की बुरी आदतों के चलते लौटने से इनकार कर दिया। इसी कारण बेटा तनाव में रहता था।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top