CRIME

मथुरा: महिला की हत्या कर बदमाश जेवर लेकर फरार

हत्या की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस इंसेट में माया का फाइल फाेटाे

मथुरा, 25 सितम्बर (Udaipur Kiran) । कोसीकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को खून से सना हुआ शव कमरे में मिला। महिला के जेवर गायब थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि लूट के इरादे से महिला की हत्या की गई है। पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी पर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे।

कोसीकलां थाना क्षेत्र के खिटावटा गांव निवासी धर्मवीर अपनी पत्नी माया (75) के साथ खेत पर बने मकान में रहते थे। उसने बताया कि मंगलवार की रात को खाना-पीना खाने के बाद पत्नी नीचे वाले के कमरे और वह ऊपर के कमरे में सो रहा था। बुधवार की सुबह काफी देर तक जब पत्नी उसे जगाने के लिए कमरे में नहीं आयी तो वह नीचे पहुंचा। जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला तो दीवारों पर खून के निशान देखकर उसके होश उड़ गये। उसने खोजबीन की तो पत्नी की लाश चारपाई के नीचे पड़ी हुई थी। कांनों के कुंडल, पाजेब, हाथों में पहनी चूड़ी गायब थी। उसे आशंका है कि देर रात को अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से घर में घूसे। पत्नी के जागने पर उसकी हत्याकर जेवर लेकर भाग निकले हैं। उनका चेहरा भारी चीज से कुचला गया है। शरीर पर चोटों के कई निशान हैं। चारों और खून के छींटे थे। सूचना पर पुलिस अधीक्ष देहात त्रिगुण विषेन, क्षेत्राधिकारी आशीष शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। फोरेंसिंक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए।

प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना था कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। धर्मवीर के ताऊ के लड़के दीपक चौधरी ने बताया कि उनकी किसी से कोई ​दुश्मनी नहीं थी। धर्मवीर के दो पुत्रों में बड़ा बेटा भीम आठ वर्ष से पलवल रहकर फरीदाबाद नौकरी करता है और श्रवण गांव खिटावटा में पुश्तैनी मकान में रहकर खेती करता है। वहीं, पति ने पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

(Udaipur Kiran) / महेश कुमार

Most Popular

To Top