Chhattisgarh

होली के बाद बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-सुबह हुई रिमझिम बारिश से गिरा तापमान

बलरामपुर में हुई रिमझिम बारिश।

बलरामपुर, 17 मार्च (Udaipur Kiran) । होली के बाद बलरामपुर जिले में मौसम अब करवट लेने लगा है। आज सुबह-सुबह हुई रिमझिम बारिश के बाद आसमान में बादल छा गए है। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को प्रचंड गर्मी से अब राहत मिल रहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में कभी धूप तो कभी बादल छाएं रहेंगे। जिससे इसका असर तापमान में दिखाई देगा। जिले में मार्च महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही थी। लेकिन कल और आज हुई रिमझिम बारिश के बाद लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है।

(Udaipur Kiran) / विष्णु पाण्डेय

Most Popular

To Top