West Bengal

दिनहाटा के बाद अब शीतलकुची, मोदी की सभा में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला

दिनहाटा के बाद अब शीतलकुची! मोदी की सभा में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला

कूचबिहार, 29 मई (Udaipur Kiran) । दिनहाटा के बाद अब शीतलकुची में प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। पूरी घटना का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। हमले में कई कार्यकर्ता घायल हो गए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीतलकुची से भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक गुरुवार को अलीपुरद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन शीतलकुची प्रखंड के भैरथाना ग्राम पंचायत के कदमतला इलाके में पहुंचा तृणमूल समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया। इसके साथ ही कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता टोटो पर सवार होकर शिवपुर चौपाथी की ओर आ रहे थे। उन्हें भी रोक लिया गया। आरोप है कि बाद में उन्हें जमकर पिटाई की गई। घायल भाजपा कार्यकर्ताओं का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व ने भाजपा के आरोपों का खंडन किया है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Most Popular

To Top