Haryana

दिल्ली, पंजाब के बाद हरियाणा के मतदाता बना चुके है बदलाव का मन : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी की जनसभा में अभिवादन स्वीकार करते हुए राज्यसभा सदस्य संजय सिंह।

जींद, 3 अगस्त (Udaipur Kiran) । आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली, पंजाब के बाद हरियाण में बदलाव करेंगी। हरियाणा में आज स्वास्थ्य सेवाओं को बुरा हाल है। शिक्षा की तरफ कोई ध्यान नहीं है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पांच गारंटी जो है उन गारंटियों को सत्ता में आने के बाद पूरा करने का काम करेंगे।

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शनिवार को उचाना की कपास मंडी आम आदमी पार्टी की बदलाव रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में आप नेता अनुराग ढांडा मुख्य रूप से पहुंचे। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को जनसभा में आना था लेकिन वो किसी कारणवंश नहीं पहुंच सकी। संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला चुकी है। जो-जो वायदे आम ने किए है उन वायदों को पूरा करने का काम आप सत्ता में आने के बाद करती है। दिल्ली में लगतार आप पर वहां के लोग विश्वास जता रहे है तो पंजाब में भी प्रचंड बहुमत से आप सत्ता में आई है। अब हरियाणा की बारी है। हरियाणा के बेटे के साथ जो बीजेपी ने किया है उसका बदला हरियाणा के मतदाता वोट की चोट से लेंगे। प्रदेश में आप की सरकार बनेंगी।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top