Madhya Pradesh

भाेपाल में पति से विवाद के बाद पत्नी ने किया सुसाइड, भाई का आराेप बहन को प्रताड़ित करते थे जीजा

सांकेतिक फाेटाे

भोपाल, 30 मई (Udaipur Kiran) । राजधानी भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना गुरुवार देर रात की है। सुसाइड से पहले महिला का पति से विवाद हुआ था। मृतका के मायके पक्ष ने पति पर गैर औरत से संबंध रखने के आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार कांति प्रजापति (27) निवासी हनुमान मंदिर के पास गली नंबर एक कोकता में रहती थी। ढाई साल पहले उसकी शादी छोटे लाल से हुई थी। दोनों की यह अरेंज मैरिज थी। दोनों का डेढ़ साल का एक बेटा है। मृतका के भाई अमित का आरोप है कि जीजा का अन्य महिला से रिश्ता था। इस बात को लेकर बहन आपत्ति लेती थी। इसी के चलते दोनों के बीच विवाद होते थे। गुरुवार रात काे बहन का सुसाइड से पहले इसी बात को लेकर जीजा से विवाद हुआ था। जिसके बाद बहन ने सुसाइड कर लिया। पुलिस का कहना है कि मृतका के मायके पक्ष के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल महिला के परिजनों के डिटेल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top