HEADLINES

उत्तर सिक्किम के छातेन से हवाई अभियान पूरा, 76 सैन्यकर्मियों का सफलतापूर्वक बचाया गया

छातेनबाट हवाई उद्धार अभियान सम्पन्न
उत्तर सिक्किम के छातेन से हवाई उद्धार अभियान पूरा, 76 सैन्यकर्मियों का सफलतापूर्वक उद्धार

गंगटोक, 07 जून (Udaipur Kiran) । उत्तरी सिक्किम के छातेन से हवाई उद्धार अभियान आज, शनिवार सुबह एमआई-17 हेलीकॉप्टरों की अंतिम उड़ान के साथ पूरा हो गया। अपनी अंतिम उड़ान के दौरान एमआई-17 हेलीकॉप्टर सेना के जवानों को पाक्योंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे पर लेकर आये।

जिला सूचना अधिकारी, पाक्योंग के अनुसार, शनिवार काे तीन एमआई-17 हेलीकॉप्टरों से कुल 76 सैनिकों को पाक्योंग ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर लाया गया। इसके साथ ही छातेन से समन्वित बचाव के प्रयास पूरे किए गए हैं। शुक्रवार तक उत्तरी सिक्किम में फंसे सभी पर्यटकों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया था। इस दौरान आपदा प्रभावित क्षेत्रों से करीब 2000 पर्यटकों और प्रभावित लोगों का सफलतापूर्वक बचाया गया।

इससे पहले शनिवार की सुबह, उत्तरी सिक्किम में प्राकृतिक आपदा के बाद चल रहे राहत और बचाव प्रयासों के तहत राहत कार्यों के लिए आवश्यक आपूर्ति लेकर दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर पाक्योंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से उड़ान भरी। हेलीकॉप्टरों ने खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के पांच अधिकारियों सहित सेना और नागरिकों के लिए 1,300 किलो राहत सामग्री पहुंचाई। राज्य सरकार समग्र स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है तथा प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता एवं सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

लगातार बारिश के कारण उत्तरी सिक्किम के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से व्यापक क्षति हुई है। भूस्खलन के बाद वाहनों की आवाजाही बंद हो गई और घुम्ने गए पर्यटक फंस गए। वहीं, सामान्य जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम अनुकूल होते ही फंसे हुए लोगों के उद्धार के लिए हवाई सेवा शुरू की गई। इसी तरह स्थानीय लोगों और सैन्यकर्मियों की राहत के लिए आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई।—————

(Udaipur Kiran) / Bishal Gurung

Most Popular

To Top