Madhya Pradesh

मंदसौर कि बिगड़ी यातायात व्यवस्था की वर्षो बाद प्रशासन ने ली सुध, कलेक्टर-एसपी ने किया प्रमुख चौराहों व मार्गो का अवलोकन

मंदसौर कि बिगढे यातायात व्यवस्था की वर्षो बाद प्रशासन ने ली सुध, कलेक्टर एसपी ने किया प्रमुख चौराहों और मार्गो का अवलोकन

मंदसौर, 2 सितंबर (Udaipur Kiran) । नगर की सड़कों की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात सुरक्षा पखवाडा के अंतर्गत जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर अदिती गर्ग और जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने सोमवार को अन्य अधिकारियों के साथ शहर के मुख्य चौराहों और बाजारों का भ्रमण कर अवलोकन किया। मंदसौर में काफी वर्षों बाद ऐसा मौका आया है जब जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंदसौर शहर के यातायात की चिंता की और उसकी समीक्षा के लिए मंदसौर शहर के विभिन्न मार्गों पर अधिकारियों के साथ घूम कर ट्रैफिक व्यवस्था को देखा एवं शहर की नब्ज को पहचानने का प्रयास किया हो।

पिछले कुछ वर्षों से नगर पालिका की उदासीनता के चलते शहर के मुख्य मार्गों पर हाथ ठेला व खाने-पीने की चीजों के ठेलों की सड़कों पर भरमार आ गई और इसी के चलते हैं दो पहिया वाहन एवं अन्य वाहनों को शहर के बड़े एवं मुख्य मार्ग से यातायात करना ही दुर्लभ होता जा रहा है। मंदसौर के मुख्य मार्गों पर बड़े-बड़े परिसर बना तो दिए गए परंतु उन्हें पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई और इसके कारण के बैंक, आॅफिस व्यापारिक संस्थाओं के बाहर नियंत्रित वहां खड़े होने के कारण सड़क पर चलने वाले नागरिकों को बड़े संकट का सामना प्रतिदिन करना पड़ रहा है। इसकी शिकायतें लगातार वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच रही थी तो उन्होंने इस शिकायत को अब गंभीरता से लिया और शहर के प्रमुख बाजारों का भ्रमण कियाा।

सडक सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत नगर पालिका एवं यातायात विभाग के संयुक्त प्रयास से नगर के व्यस्त मार्गों में सड़क के किनारे लगे बोर्ड एवं अन्य सामग्री को नगर पालिका के अधिकारियों ने जब्त किया एवं संबंधित व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का एक सकारात्मक प्रयास किया। इससे निश्चित रूप से नगर सुकरती जा रही सड़कों के स्वरूप को बदलने में मदद मिलेगी। शहर में दिन प्रतिदिन वाहनों की बढ़ती संख्या ने मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव सुबह और शाम के समय ज्यादा बढा दिया है। इसके लिए भी नगर में यातायात व्यवस्था में सुधार की अधिक आवश्यकता है।

सभी शासकीय कर्मचारी अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाए – कलेक्टर

कलेक्टर अदिती गर्ग ने बताया कि साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी हेलमेट पहनकर शासकीय कार्यालय में आए। अगर कोई बिना हेलमेट के वाहन चलाते पाया जाता है, तो उस पर चालानी कार्यवाही होगी।

घंटाघर पर पुरानी सब्जी मंडी में दो पहिया वाहन पार्किग शुरू की जायेगी -एसपी

एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि नगर के प्रमुख चौराहों पर अवलोकन किया है। नाहटा चौराहा पर सर्कल का प्लेटफार्म बहुत बाहर निकला हुआ है जिसे तोडने हेतु नगर परिषद को कहा गया है। नेहरू बस स्टेण्ड आॅटो वालों को व्यवस्थित खडे होने के निर्देश दिये गये है। वहीं जो अवैध ठेले लग रहे है उनपर कार्यवाही की जायेगी। घंटाघर पर पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में दो पहिया शुरू करने को कहा है इसके लिए नगर परिषद को उक्त क्षेत्र व्यवस्थित करने हेतु कहा गया है। इससे मुख्य बाजार में पार्किग की समस्या काफी हद तक सुधरेंगी।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Most Popular

To Top