
सोनीपत, 6 जनवरी (Udaipur Kiran) । भाजपा
सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी वरिष्ठ नेता राजकुमार कटारिया ने कहा कि शक्ति केन्द्र
प्रमुखों एवं बूथ अध्यक्षों को पार्टी में ज्यादा से ज्यादा सक्रिय सदस्य जोड़ने चाहिएं। भाजपा
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की सबसे बड़ी पार्टी है। हमें अपने ही रिकार्ड को मजबूत
करना है।
सोमवार
को भाजपा के बरोदा हलके के कथूरा, बूटाना, मुड़लाना और भैंसवाल मंडलों के कार्यकर्ताओं
की मीटिंग में बोल रहे थे। बैठकों की अध्यक्षता भाजपा से बरोदा हलका के पूर्व प्रत्याशी
व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रदीप सांगवान ने की। प्रदीप सांगवान ने कहा कि हमारे
के लोकतंत्र के प्रहरी आमजन हैं। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक सोच
को आगे बढ़ाना है। घर-घर तक सरकार की नीतियों को पहुंचाना है। हरियाणा के मुख्यमंत्री
नायब सैनी द्वारा किए गए विकास कार्यों से हर वर्ग खुश है। इन बैठकों का आयोजन गांव
मदीना, भावड़, जागसी व कटवाल में किया गया।
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
