HEADLINES

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बनीं मां, बेटी को दिया जन्म

Deepika Padukone

मुंबई, 08 सितंबर (Udaipur Kiran) । बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बन गए हैं। पिछले कई महीनों से दीपिका की प्रेग्नेंसी की चर्चा हो रही थी। दीपिका कब बनेंगी मां? इस पर सभी का ध्यान था। दीपिका और रणवीर दोनों भी पहली बार माता-पिता बनने को लेकर काफी उत्साहित थे। ऐसे में अब ये बात सामने आ गई है कि दीपिका मां बन गई हैं। दीपिका और रणवीर के घर लक्ष्मी आई हैं।

विश्वस्त सूत्र ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को कल गणेश चतुर्थी के दिन शाम करीब 5 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दीपिका को उनकी मां के साथ मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच वीडियो और फोटो वायरल हो गए। इसके बाद ये बात सामने आई है कि दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। हालांकि दीपिका या रणवीर ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

फरवरी 2024 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ऐलान किया था कि वो माता-पिता बनने वाले हैं। इसके बाद दीपिका का बेबी बंप नजर नहीं आने पर कहा गया कि ये फेक प्रेग्नेंसी है। एक्ट्रेस को कई इवेंट्स में हाई हील्स पहने देखा गया। इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया था लेकिन कुछ दिन पहले दोनों ने एक मैटरनिटी फोटोशूट कराकर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी थी। इसके बाद डिलीवरी के लिए जाने से पहले दीपिका और रणवीर ने भगवान सिद्धिविनायक के दर्शन किए। इस बार दोनों अपने-अपने परिवार के साथ नजर आए। शादी के छह साल बाद दीपिका और रणवीर का घर बदल गया है। गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन उनकी जिंदगी में एक नन्हा मेहमान आया है।

दीपिका के काम की बात करें तो वह हाल ही में नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में दीपिका प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ नजर आईं थीं। अब दीपिका जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में महिला पुलिसकर्मी के किरदार में नजर आएंगी। इसमें उनके पति रणवीर सिंह के साथ-साथ अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे।

———–

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Most Popular

To Top