Jharkhand

युवा कांग्रेस की पदयात्रा खूंटी पहुंची, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

युवा कांग्रेस की पदयात्रा खूंटी पहुंची, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

खूंटी, 20 मार्च (Udaipur Kiran) । खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित स्वराज पदयात्रा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनीत शर्मा एवं प्रदेश प्रवक्ता शान्तनु मिश्रा के नेतृत्व में गुरुवार को खूंटी पहुंची।

युवा कांग्रेस द्वारा पहाड़, पानी, पौधा, पंचायती राज और पेसा कानून को लेकर राजीव गांधी स्वराज पदयात्रा निकाली जा रही है। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष सुशील संगा जिला महासचिव सयूम अंसारी, सेवा दल अध्यक्ष नरेश तिर्की, मुरहू प्रखंड अध्यक्ष पौलुस पूर्ति, कर्रा प्रखंड अध्यक्ष संजीव परधिया अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव कैसर खान, शिवलू खान, साबिर अंसारी, कलीम अंसारी, जीतवाहन महतो, मीनाक्षी टोपनो, मालती देवी, सुमन देवी, मंजू देवी, रेखा देवी सहित कई कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने खूंटी बाजार ताड़ स्थ्तिा जयपाल सिंह मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में भगत सिंह और नेताजी सुभाषचंद्र बोस की की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पदयात्रा खूंटी से रवाना हो गई। काला माटी किसान भवन में विश्राम कर रविवार को पदयात्रा रांची पहुंचेगी, जहां राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल मिश्रा

Most Popular

To Top