जम्मू, 19 मार्च (Udaipur Kiran) । आर.एल. कैथ, हंस राज लोरिया, कृष्ण लाल, जगदीश राज, गिरधारी लाल डोगरा और कई अन्य सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर नौ महीने से अधिक समय बिताने के बाद सुरक्षित रूप से धरती पर लौटने पर अपनी खुशी और राहत व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना की और उनके सफल मिशन का जश्न मनाया।
आर.एल. कैथ ने विलियम्स के भारत से गहरे जुड़ाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वह अंतरिक्ष में अपने साथ गणेश की मूर्ति लेकर गई थीं और अपने पूरे मिशन के दौरान उसे अपने पास रखा। उन्होंने अंतरिक्ष से कुंभ मेले की उनकी शानदार तस्वीर को भारतीय संस्कृति के प्रति उनके लगाव का प्रमाण बताया। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कहा हमें विलियम्स पर बहुत गर्व है, जो लगातार महान उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।
(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा
