Uttar Pradesh

बागपत में अवैध ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ कार्रवाई जारी, 35 वाहन सीज

ऑटो चालकों के खिलाफ अभियान चलाते यातायात विभाग

बागपत, 02 अप्रैल (Udaipur Kiran) । जिले में परिवहन विभाग ने बुधवार काे प्रतिबंधित ई-रिक्शा और ऑटो पर कारवाई करते हुए 35 से अधिक अवैध वाहन सीज किए हैं। जिले में यह अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा।

शासनादेश के बाद जिले में परिवहन विभाग ने अवैध रूप से दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। एआरटीओ बागपत राघवेंद्र ने बताया कि जिले में दौड़ रहे अवैध ई-रिक्शा ओर ऑटो को चिन्हित किया जा रहा है। वाहनों को चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन ओर लाइसेंस का होना जरूरी है। लेकिन कुछ वाहन नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिनके चलते यात्रियों की जान को भी खतरा बना रहता है।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बुधवार को ट्रैफिक पुलिस और यातायात विभाग ने मिलकर अभियान चलाते हुए 35 वाहनों के खिलाफ कारवाई की है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। जिन वाहनों के रजिस्ट्रेशन नहीं है या बिना लाइसेंस के सड़कों पर लेकर घूम रहे हैं वे अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। अन्यथा वाहनों को सीज कर दिया जाएगा। उन्होंने ई-रिक्शा डीलरों से भी अपील की है कि वे मानकों का पालन करने के बाद कि वाहनों की बिक्री करें।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी

Most Popular

To Top