Uttar Pradesh

समाज व राष्ट्र के विकास के लिए चौधरी साहब की नीतियों का अनुसरण करना आवश्यक : आचार्य नरेंद्र सिंह

हवन करते रालोद नेता व कार्यकर्ता

बिजनौर,29 मई (Udaipur Kiran) । बिजनौर मुख्यालय पर गुरुवार को राष्ट्रीय लोक दल ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर हवन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रालोद के जिला अध्यक्ष आचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि समाज व राष्ट्र के विकास के लिए चौधरी साहब की नीतियों का अनुसरण करना आवश्यक है। रालोद कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुति दी तथा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

गुरूवार को राष्ट्रीय लोकतंत्र के कार्यकर्ता नुमाइश ग्राउंड स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर एकत्रित हुए। यहां पर रालोद कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके उपरांत राधे श्याम जयकारा एडवोकेट व शिशुपाल सिंह ने यज्ञ कराया। इस मौके पर रालोद प्रदेश महासचिव चौधरी ब्रजवीर सिंह, डॉ. मधु सिंह रालोद के वरिष्ठ नेता खान जफर सुल्तान, जिला अध्यक्ष आचार्य नरेंद्र सिंह, महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, आशु राणा सहित तमाम कार्यकर्ताओं में यज्ञ में आहुति दी। रालोद के जिला अध्यक्ष आचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि समाज व राष्ट्र के विकास के लिए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों का अनुसरण करना आवश्यक है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह द्वारा किए गए कार्य के बारे में विस्तार से चर्चा की। अन्य वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने रालोद की नीति का प्रचार प्रचार करने पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंदू सिंह, सुरेंद्र सिंह निनंदना, चौधरी हरवीर सिंह, जयपाल सिंह, सुशील कुमार, संजीव चौधरी, लव कुश फौजी, दीपक डबास, राम सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिवम राणा, सहित रालोद के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / नरेन्द्र

Most Popular

To Top