Delhi

तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली, 11 सितंबर (Udaipur Kiran) । रोहिणी जिला के बेगमपुर इलाके में एक युवक ने हैवानियत की हदें पार करते हुए तीन साल की मासूम बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपित घर के सामने सोते समय मासूम को उठाकर अपने साथ ले गया था। बाद में सुनसान जगह झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म किया। मां मासूम को ढूंढती हुई मौके पर पहुंची तो आरोपित वहां से फरार हो गया। फौरन पुलिस को खबर देने के बाद मां मासूम को लेकर अस्पताल पहुंची। वहां उसका इलाज हुआ। पुलिस ने मासूम की मां के बयान पर दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर 25 साल के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नौ सितंबर को बेगमपुर के जैन नगर एरिया से पुलिस को मासूम के साथ दुष्कर्म की कॉल मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मासूम की मां मिली। उसने पुलिस को बताया कि तीन साल की बेटी घर के दरवाजे पर चारपाई पर सो रही थी। कुछ देर बाद उसने देखा कि बच्ची गायब है।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Most Popular

To Top