
सोनीपत, 31 जनवरी (Udaipur Kiran) । जिले
के थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की घटना में
संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मनीष निवासी दरियापुर बस्ती, गोहाना
जिला सोनीपत का रहने वाला है।
जिला
पानीपत हाल जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने 29 जनवरी को थाना शहर गोहाना में शिकायत
दी की आरोपी मनीष ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। थाना शहर गोहाना में
केस दर्ज किया गया। थाना
शहर गोहाना की जांच टीम में नियुक्त उप निरीक्षक राहुल ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए नाबालिग लडकी के न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाकर
महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई। दूसरी ओर कार्यवाही करते हुए घटना में
संलिप्त आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से घटना में प्रयुक्त कार
भी बरामद कर ली है।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक
हिरासत जेल भेज दिया गया है।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
