RAJASTHAN

नाबालिग लड़कियों का रेप और ब्लैकमेल के सा आरोपित गिरफ्तार

नाबालिग लड़कियों का रेप और ब्लैकमेल के 7 आरोपी गिरफ्तार

-अन्तरराष्ट्रीय गिरोह का हाथ होने के अंदेशा, ब्यावर सर्व समाज ने पुलिस थाना घेरा

अजमेर, 17 फरवरी (Udaipur Kiran) । ब्यावर जिले के बिजयनगर पुलिस थाना क्षेत्र अन्तर्गत 4 से 5 नाबालिग ल​ड़कियों का रेप करने और ब्लैकमेल कर अन्य लड़कियों को जाल में फांस कर उन्हें कलमा पढ़ने व रोजा रखवाने का मामला सामने आया है। ​पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई अमल में लाकर घटना को लेकर तीन मुकदमे दर्ज किए हैं और सात आरोपिताें को पकड़ा है। पुलिस की महिला इकाई पीड़िताओं से बातचीत कर वस्तुस्थिति का पता लगा रही है। घटना के सार्वजनिक होने के बाद समूचे जिले में रोष व्याप्त है। ब्यावर सर्व समाज के लोगों ने पुलिस थाने का घेराव कर अपराधियों को सख्त सजा देने की मांग की है साथ ही इस मामले में अन्तरराष्ट्रीय गिरोह का हाथ होने का अंदेशा व्यक्त किया है।

तीन पीड़िताओं के परिवारजनों ने सामूहिक रूप से पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने बेटियों से की पूछताछ में उन्होंने बताया कि सोयल मंसूरी, सोहब, अयान, अफरान, साहिल, आशिक कुरैशी, रियान, जावेद , आमान, करीम, फैजान और अन्य 10 से 15 लड़के हैं। गिरोह के पास अन्य लड़कियों के भी वीडियो और फोटो हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह के लोग नाबालिग लड़कियों को खिलौने और मोबाइल आदि उपहार में देकर उन्हें प्रलोभन देते हैं और फिर मिलने का दबाव बनाते हैं। उनके साथ जबरदस्ती करते हैं और कैफे में चलने एवं उनकी पसंद के कपड़े पहनने के लिए कहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बच्चियों ने उन्हें बताया कि शारीरिक शोषण के लिए एक दूसरे की सहेलियों से मिलवाने का दबाव भी बनाया जाता है। मना करने पर घरवालों को जान से मारने की धमकियां भी दी जाती है। बेटियों की सहेलियों के घरवालों से संपर्क किया तो पता चला कि उनकी बेटियों के पास भी इसी प्रकार के फोन हैं उनके साथ भी ऐसी ही घटनाएं हुई हैं।

बिजयनगर थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया कि फिलहाल 4 से 5 नाबालिग लड़कियां सामने आई हैं। रविवार को उन्होंने शिकायत पेश की है। जिसमें उन्होंने कुछ युवकों द्वारा उन्हें मोबाइल दिए जाने की बात कही है। इसके बाद दबाव बनाकर देह शोषण किया है। इस पर पॉक्सो एक्ट में तीन अलग अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने सात आरोपिताें को पकड़ लिया है। जांच की जा रही है। गौरतलब है कि यह सभी लड़कियां प्राइवेट स्कूलों में अध्ययन करती हैं।

उधर, विश्व हिन्दू परिषद के धनराज कावड़िया ने कहा कि यह समुदाय विशेष के लोगों को अन्तरराष्ट्रीय गिरोह धर्मान्तरण के लिए क्षेत्र में सक्रिय है। यह नाबालिग बच्चियों को प्रलोभन देकर अपने चंगुल में फांस रहे हैं और उनको गलत मार्ग पर धकेल रहे हैं। उन्होंने दोषियों को तत्काल खोजकर जेल में डालने और उनके चेहरे बेनकाब कर उन्हें सख्त सजा देने की मांग की है।

मामला सामने आने के बाद सर्व समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया है और सभी दोषियों को पकड़ने एवं इस तरह के अन्तरराष्ट्रीय गिरोह का अंदेशा व्यक्त करते हुए इसकी तह तक जाने की मांग की है। मसूदा पुलिस उप अधीक्षक सज्जन सिंह ने मामले में त्वरित कार्रवाई करने का भरोसा दर्शाया है।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Most Popular

To Top