Haryana

पानीपत में सोना खरीदने के नाम पर 23 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

पानीपत, 2 मई (Udaipur Kiran) । थाना चांदनी बाग पुलिस ने सस्ता सोना दिलाने के नाम पर 23 लाख रूपए की ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने शुक्रवार बताया कि वसीम व अनिल दोनों दोस्त है। पहले दोनों एक ही बैंक में कार्यरत थे। अनिल वर्तमान में सनौली रोड स्थित आईआईएफएल फाईनेंस गोल्ड लोन ब्रांच में मैनेजर कार्यरत है। मार्च 2024 में अनिल उससे मिलकर कहने लगा कि लोन लेने के बाद कुछ लोग बैंक से डिफाल्टर हो गए है। उनका करीब 35 लाख रूपए का सोना 25 लाख रूपए में मिल जाएगा। वह 25 लाख का इंतजाम कर ले। उसे सोना दिलवाकर खुद ही कुछ दिन में अच्छे दाम में बिकवा देगा।

उसने अनिल की बातों पर विश्वास कर बैंक ऑफ बड़ौदा से अपनी फर्म के नाम लोन करवा 8 अप्रैल 2024 को 3 लाख व 10 अप्रैल को आठ लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से अनिल को दे दिए। पैसे लेने के बाद अनिल ने कहा उक्त पैसे से गोल्ड खरीदकर आगे दो लाख के प्रॉफिट पर बेच दिया है। अनिल ने खाते में दो लाख रूपए भेज दिए।

15 अप्रैल 2024 को अनिल ने और 12 लाख रूपए का सोना छूटने की बात कही। अनिल के कहने पर उसने खाते में 12 लाख रूपए भेज दिए। 4 मई 2024 को अनिल ने उसके खाते में एक लाख रूपए डालकर बाकी प्रॉफिट व 23 लाख रूपए 10 दिन में देने के लिए कहा। उसे टीडीआई स्थित घर बुलाकर अनिल व उसकी पत्नी सोनिया ने एक हफ्ता और इंतजार करने के लिए कहा।

अनिल की पत्नी सोनिया कहने लगी उसने अपनी सहेलियों से भी पैसे लिए है। एक सप्ताह में 50 लाख का सोना नीलाम होने से पहले खरीदना है। दोनों ने उससे और 10 लाख रूपए मांगे। दंपत्ती मिलकर कहने लगे कि पैसे नहीं दे पाए तो अपना टीडीआई का मकान उसके नाम करवा देंगे। अनिल ने मकान की रजिस्ट्री की छाया प्रति उसे दी।

एक सप्ताह का समय पूरा होने पर उसने फोन किया अनिल कहने लगा उसने 23 लाख का सोना खरीद लिया है, सोना अभी बिका नहीं है। उसके पैसे वापिस नहीं मिल रहे थे तो उसने अनिल को सोना देना के लिए कहा। अनिल इसमे भी आना कानी करने लगा। इसके बाद बैंक में जाकर जांच पड़ताल की तो पता चला अनिल ने कोई सोना नहीं खरीदा है। उसके दिए पैसों में से ही प्रॉफिट के नाम पर अनिल ने 3 लाख रूपए खाते में लौटाए थे।

उसने अपने पैसे मांगे तो आरोपी अनिल ने देने से मना कर दिया और धमकी दी की दौबारा पैसे मांगे तो जांन से मार देगा। प्रारंभिक जांच के बाद थाना चांदनी बाग में वसीम खान की शिकायत दर्ज कराई थी । प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी अनिल को गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Most Popular

To Top