Delhi

चेक बाउंस मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (Udaipur Kiran) । दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस ने नौ मामलों में घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में मामले दर्ज हैं। दोनों प्रदेशों की पुलिस पिछले काफी समय से आरोपित की तलाश कर रही थी।

दक्षिणी पश्चिमी जिले के

डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपित की पहचान कीर्ति नगर के मानसरोवर गार्डन निवासी विनोद भारती उर्फ वीबी गुप्ता के रूप में हुई है। वह आजाद हिंद समाचार और दोस्त पुलिस पत्रिकाओं का प्रधान संपादक था।

वह 1975 से 2012 तक सुल्तानपुरी दिल्ली में रहता था और रोहिणी और मंगोलपुरी कार्यालय चलाता था। पुलिस को पिछले महीने सूचना मिली थी कि विनोद भारती अपना ठिकाना बदलकर मानसरोवर गार्डन में रह रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने छोटे लाल गुप्ता और अन्य लोगों से ऋण लिया था। वह व्यापार में घाटे के कारण ऋण चुका नहीं सका। उसने पैसे चुकाने के लिए कई लोगों को चेक भी दिए, लेकिन यह बाउंस हो गए। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किए थे।

केस दर्ज होने पर पुलिस से बचने के लिए आरोपित अपने ठिकाने बदल रहा था। उसे 2010 में हरियाणा की भिवानी पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। 52 दिनों से अधिक समय तक जेल में रहा। 65 वर्षीय आरोपित के तीन बेटे और एक बेटी है। वह आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाया और 10वीं कक्षा में ही छोड़ दी थी। वह स्टेशनरी की दुकान पर काम करने लगा और आटो रिक्शा भी चलाया। इसके अलावा उसने एनडीएमसी में भी काम किया। विनोद भारती ने 1988 में ‘उद्योग मजदूर फ्रंट यूनियन’ नाम से एक संगठन बनाया था। यह मजदूरों की शिकायतों को दूर करने के लिए पंजीकृत था।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Most Popular

To Top