Madhya Pradesh

जबलपुर : ट्रांसमिशन लाइन के घातक क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण करने के कारण हुई दुर्घटना

ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित सीमा मार्ग में अनधिकृत निर्माण करने के कारण हुई दुर्घटना.

जबलपुर, 11 अप्रैल (Udaipur Kiran) । मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की 220 केव्ही सबस्टेशन जबलपुर से निकलने वाली 132 के व्ही व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित मार्ग सीमा में विगत समय भवन मालिक दीपक पटेल पिता चंद्रिका प्रसाद पटेल, सरस्वती कालोनी, टीआई बंगला के पीछे, महाराजपुर निर्माण कार्य करवा रहे थे। इस मानव जीवन के लिए घातक क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण करने के कारण आज दोपहर मिस्त्री शेख इशाक गंभीर दुर्घटना का शिकार हुआ था।

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता संदीप गायकवाड़ ने बताया कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा इन्हें वर्ष 2022, 2023 और अक्टूबर 2024 में नोटिस जारी किए गए थे। इन क्षेत्र में सार्वजनिक मुनादी के अलावा एमपी ट्रांसको के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह निर्माण न करने के लिए उन्हें व्यक्तिगत स्तर पर अनेक बार समझाइश भी दी थी।

मुख्य अभियंता गायकवाड़ ने जानकारी दी कि एमपी ट्रांसको अब स्थानीय प्रशासन की मदद से इस निर्माण को अलग करने के लिए कार्रवाई करेगा। इस दुर्घटना के कारण 132 केव्ही व्हीकल फैक्ट्री सबस्टेशन में लगभग 30 मिनट का व्यवधान रहा। मामले की जानकारी संबंधित पुलिस थाने में दे दी गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Most Popular

To Top