CRIME

पालघर में फरार आरोपित गिरफ्तार

Maharashtra, 19 जुलाई (Udaipur Kiran) ।मध्यवर्ती क्राइम ब्रांच (मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय) की टीम ने जान लेवा हमले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस पुलिस अधिकारी ने कहा कि,प्रशांत राय (22),निवासी नालासोपारा निवासी पर जानलेवा हमले के आरोप में आचोले पुलिस स्टेशन में धारा 307,326,143,147,323,504,506 के तहत 7 जुलाई 2022 को एफआईआर दर्ज किया गया था।

मामले में वांछित आरोपी,जिसका नाम आफताब फारूक खान,उम्र-21 है,पिछले 2 वर्षों से पुलिस को नहीं मिल रहा था। आरोपी का इलाके में आतंक होने के कारण, समुदाय के किसी भी व्यक्ति ने उसके ठिकाने के बारे में बताने की हिम्मत नहीं की।हालाँकि, मध्यवर्ती क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में पता चला कि, आरोपी दो और मामलो (आचोले पुलिस स्टेशन) में भी वांछित है।

(Udaipur Kiran) / योगेन्द्र सिंह यादव

Most Popular

To Top