Uttrakhand

होली मिलन उत्सव में जमकर उड़े अबीर और गुलाल

उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक डॉ शैलेन्द्र विश्व संवाद केन्द्र पर पत्रकार होली मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते।

देहरादून, 10 मार्च (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के देहरादून इकाई ने साेमवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम राजपुर रोड स्थित विश्व संवाद केंद्र में आयोजित हुआ, जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांधा, जबकि ढोल-नगाड़ों की धुन पर पत्रकारों ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र उपस्थित रहे। उन्होंने होली का महत्व बताते हुए कहा कि फाग उत्सव का भारतीय पंरपरा में विशेष महत्व है। यह पर्व हमें समरसता का संदेश देता है। होली प्रेम व भाईचारे का त्योहार है, इसलिए होली को भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने सामाजिक एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि होली मिलन समारोह में आपसी नजदीकियां बढ़ती है। इस तरह के आयोजन से सामाजिक बंधुओं के बीच मेल मिलाप बढ़ता है।

आरएसएस के विभाग प्रचारक धनंजय ने कहा कि होली का त्योहार हमारी सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक और भारतीयता का प्रतीक है। सबको एक रंग में रंग देने का यह त्योहार है। कार्यक्रम में वीरेंद्र डंगवाल पार्थ, शाक्त ध्यानी, शैलेन्द्र, चंद्रा स्वामी, अजय जोशी, जसबीर हलदार, अजय जोशी ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में आगंतुकों का विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक व मंच संचालन प्रांत मीडिया संवाद प्रमुख बलदेव पाराशर ने किया। इस मौके पर राज कुमार टोंक, चंद्र गुप्त विक्रम, विभाग कार्यवाह अनिल नंदा, गजेंद्र खंडूरी, गीता खन्ना, विनोद उनियाल, रश्मि रावत, रीता गोयल, मंजू कटारिया वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र नाथ कौशिक, रश्मि खत्री, मीना नेगी आदि मौजूद रहे।  

—-

(Udaipur Kiran) / Vinod Pokhriyal

Most Popular

To Top