Jharkhand

समाज को आगे ले जाने में महिलाओं की अहम भूमिका : आरती

सम्मानित करते अतिथि
कार्यक्रम में शामिल महिलाएं

रामगढ़, 8 मार्च (Udaipur Kiran) । भाजपा महिला मोर्चा जिला ने ब्रह्मर्षि धर्मशाला के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मेलन का आयोजन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष शीतल सिंह ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, विशिष्ट अतिथि पूनम सक्सेना, डॉ आरती दीप्ति मौजूद थीं। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर और राष्ट्रीय गीत गाकर किया गया। वहीं अतिथियों को जिला पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर तथा अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि देश और समाज को आगे ले जाने में महिलाओं की अहम भूमिका है। कहा कि वर्तमान समय में हर क्षेत्र में महिलाएं देश का नाम रौशन कर रही हैं। केंद्र की भाजपा सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार के बजट में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के द्वारा भी सरकार देश की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के दिशा में कार्य कर रही है। सम्मेलन में नीलम चौधरी, इला रानी पाठक, डॉ गीता सिन्हा मानकी, पूनम सक्सेना ने भी अपने विचार रखे। मौके पर कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top