CRIME

पत्नी को स्कूल छोड़ कर घर जा रहे युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

सांकेतिक फाेटाे

चित्रकूट,04 सितम्बर (Udaipur Kiran) । महाराणा प्रताप स्कूल के संचालक अरविंद सिंह की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। घटना तब हुई जब वह अपनी पत्नी को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। ये घटना रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुंडा गांव में बुधवार दोपहर 12 बजे हुई।

जानकारी के मुताबिक अरविंद सिंह पर हमला करने वाले बदमाश पहले से घात लगाये बैठे थे। जैसे ही अरविंद लाैट रहे थे तभी बदमाश ने अचानक उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना देख आसपास के लोगाें ने पुलिस काे सूचना देते हुए लहुलूहान हालत में स्कूल संचालक

अरविंद को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया। वहीं दिन दहाड़ हुई घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

एसपी अरुण कुमार सिंह ने घटना काे लेकर कहा कि स्कूल संचालक की हत्या किसी धारदार हथियार से हमला कर अंजाम दी गई है। हमला करने वाले आरोपी का नाम गोविंद रैदास बताया जा रहा है। आराेपित की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। शव काे पाेस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।

भाई ने लगाए आराेप

मृतक स्कूल संचालक अरविंद सिंह चार भाई हैं। वह अकेले अपने गांव में रहते थे। सत्येंद्र सिंह और सतबीर सिंह अहमदाबाद में रहते हैं। बड़े भाई धर्मराज सिंह ने आरोप लगाया है कि भाई की हत्या काे लेकर पुलिस की आराेपी से मिली भगत का आराेप लगाया है। उन्हाेंने एसपी व मुख्यमंत्री से घटना काे लेकर जांच करने की मांग की है।

(Udaipur Kiran) / रतन पटेल

Most Popular

To Top