
इंदौर, 8 दिसंबर (Udaipur Kiran) । इंदाैर में हुकुम चंद मिल के कुंए में रविवार शाम काे कचरा डालने गया एक व्यक्ति उसमें गिर गया। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक काे बाहर निकाला। युवक काे हादसे में मामूली चाेट आई है। गनीमत रही कि समय रहते युवक काे बाहर निकाल लिया गया, अन्यथा डूबने से उसकी माैत हाे सकती थी।
जानकारी के अनुसार हुकुम चंद मिल के पास सर्वहारा नगर निवासी दीपक अनूठे के यहां बेटे की मान (मन्नत) थी। रविवार शाम करीब चार बजे वे कचरा फेंकने दीपक कुएं पर गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधा कुंए में जा गिरा। इस दाैरान बंद मिल में बने शिव मंदिर की वह देख-रेख करने वाले पुजारी विजय ने देखा ताे उसने तुरंत पुलिस और लाेगाें काे सूचना दी। पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीढ़ी डालकर युवक को निकालने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद भी वह चढ़ नहीं पा रहा था। इसके बाद एक युवक दूसरी रस्सी से कुएं में उतरा और उसे बांधकर ऊपर चढ़ाया गया। हालांकि कुछ ऊपर चढ़ने के बाद युवक ने फिर हाथ छोड़ दिए। इसके बाद कुएं के ऊपर रस्सी पकड़े लोगों ने उसे खींचकर बाहर निकाला। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। पुजारी विजय का कहना है कि यहां अधिकतर लोग कुएं में कचरा फेंकने आते हैं। आज भी यह व्यक्ति कुएं में कचरा फेंकने पहुंचा था। इस दौरान यह हादसा हो गया।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
