
जींद, 30 जनवरी (Udaipur Kiran) । प्रयागराज में मची भगदड़ के दाैरान मारी गई जींद निवासी महिला का गुरुवार काे अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजपुरा गांव की 60 वर्षीय महिला रामपति चार दिन पहले प्रयागराज गई थी। जहां माैनी अमावस के स्नान से पहले मची भगदड़ में उसकी मौत हो गई थी। आज हुए अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ रही।
जानकारी के अनुसार राजपुरा भैण गांव की महिला रामपति 26 जनवरी को नरेंद्र के परिवार के साथ महाकुंभ में गई थी। वहां पर हुई भगदड़ में उसकी मौत हो गई। राजपुरा गांव निवासी नरेंद्र व उसकी पत्नी को भी चोटें आई हैं लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। मृतक महिला रामपति पत्नी बारूराम राजपुरा की रहने वाली थी। घटना का जैसे ही ग्रामीणों को पता चला तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोगों को दिन में सूचना मिली थी। इसके बाद पहचान के लिए मौके पर गए थे। रामपति ने एक लड़का गोद लिया हुआ है और उनकी तीन लड़कियां हैं। जो शादीशुदा हैं। गांव के सरपंच जयवीर ने बताया कि रामपति गांव के ही नरेंद्र के परिवार के साथ महाकुंभ में गई थी। उनको जानकारी मिली थी कि उसकी भगदड़ में मौत हो चुकी है। परिवार के सदस्य शव को गांव लाए और शुक्रवार को सुबह दाह संस्कार किया गया।
सदर थाना पर प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि कुंभ स्नान के दौरान मची भगदड़ में गांव राजपुरा भैन की रामपति भी शामिल थी। जिसकी मौत की सूचना मिली थी। मृतका के शव का शुक्रवार को गांव में दाह संस्कार किया गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा
