HEADLINES

राजघाट पर महात्मा गांधी को समर्पित एक विशेष रेलवे कोच का होगा उद्घाटन

रेल कोच में महात्मा गांधी के जीवन पर लगाई जाने वाली प्रदर्शनी

नई दिल्ली, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बुधवार को गांधी दर्शन, राजघाट पर महात्मा गांधी को समर्पित एक विशेष रेलवे कोच का उद्घाटन करेंगे। रेल मंत्रालय ने संस्कृति मंत्रालय को एक कोच भेंट किया है, जिसमें महात्मा गांधी की प्रसिद्ध ट्रेन यात्राओं की अनूठी प्रदर्शनी लगाई गई है।

संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि महात्मा गांधी की ट्रेनाें में की गई शुरुआती यात्राएं भारत के बारे में उनकी समझ और एकजुट राष्ट्र के उनके दृष्टिकोण को आकार देने में महत्वपूर्ण थीं। इन यात्राओं ने गांधी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे उन्हें जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों से जुड़ने, उनके संघर्षों को समझने और सामाजिक न्याय के अपने दर्शन को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

गांधी दर्शन में रेलवे कोच गांधी की यात्राओं और साथी यात्रियों के साथ बातचीत को दर्शाने वाली मूर्तियों से समृद्ध है, जो आगंतुकों को एक गहन अनुभव प्रदान करेगा। यह प्रदर्शनी महात्मा गांधी की रेल यात्राओं को जीवंत बनाता है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Most Popular

To Top