CRIME

प्रयागराज में डेढ़ करोड़ गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार गांजा तस्कर का छाया चित्र

प्रयागराज, 26 मार्च (Udaipur Kiran) । हंडिया थाने की पुलिस टीम ने बुधवार को गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक सदस्य को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से लगभग डेढ़ करोड़ गांजा एवं तीन कार एवं तराजू बरामद किया है।

यह जानकारी पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित हंडिया के चौरा गांव निवासी अमित त्रिपाठी उर्फ मुकुन्द पुत्र घनश्याम त्रिपाठी है। पुलिस टीम ने इसके कब्जे से 1300 किलो ग्राम अवैध गांजा, तीन वाहन और एक तराजू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि उड़ीसा से खरीद कर लाता है और उसकी सप्लाई करता था। गिरोह में सक्रिय अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

मुखबिर की सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व पर हंडिया की पुलिस टीम ने उसके गोदाम में छापा मारकर गिरफ्तार किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Most Popular

To Top