Uttar Pradesh

भाजपा सदस्यता अभियान में दिबियापुर मंडल में 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करने का लिया गया संकल्प

फोटो

औरैया, 27 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की सफलता बनाने को लेकर जिले भर में मंडल कार्यशाला का दौर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार काे दिबियापुर मण्डल की ककोर के एक गेस्ट हाउस में सदस्यता अभियान के एक दिवसीय मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान एवं संचालन मण्डल सदस्यता सह प्रभारी अनुराग दीक्षित ने किया।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के सह जिला संयोजक कुलदीप दुबे, विशिष्ट अतिथि पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वन्दे मातरम गीत गाकर किया गया।

कार्यशाला में उपस्थित मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के सह जिला संयोजक कुलदीप दुबे ने कहा कि सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 सितंबर से शुरू होगी। पहला चरण साधारण सदस्य के लिए (1 सितंबर से 25 सितंबर तक) होगा, जिसमें औरैया जिले में 4 या 5 सितंबर को सदस्यता अभियान का शुभारंभ होगा। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने सभी पार्टी के पदाधिकारियों से कहा कि सदस्यता अभियान को धरातल पर उतरकर सदस्यो को जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ़ पार्टी नहीं परिवार है और इसका मूल उद्देश्य भाजपा की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा का जनता के बीच विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सिर्फ़ चुनाव में काम नहीं करते हैं, भाजपा की स्थापना काल के समय से ही पार्टी का उद्देश्य कभी राजनैतिक सुख हासिल करना नहीं रहा है बल्कि मां भारती को परम् वैभव तक पहुंचाने के लिये संघर्ष करना रहा है और इसलिए भाजपा देश की दूसरी पार्टियों से अलग है। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक हर वर्ग और धर्म के लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाय।

आईटी सेल के पूर्व संयोजक रजत दीक्षित ने कहा कि पार्टी ने सदस्यता अभियान के लिए टोल फ्री नंबर 8800002024 जारी किया है, यह नंबर 1 सितंबर से चालू हो जायेगा। उन्होंने सदस्यता अभियान को कैसे चलाना है, उसे विस्तार से समझाया। दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान ने भाजपा सदस्यता अभियान में दिबियापुर मंडल में 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया और सभी को जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर कर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरीश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल गुप्ता, सौरभ राजपूत, श्रद्धा मनु चौहान, प्रतिमा अवस्थी, डाॅ भगवती दुबे, रामू पांडेय, डाॅ नारायण सिंह, श्याम सिंह कुशवाहा, सदानंद राजपूत, कन्हैया पांडेय, कुलदीप पोरवाल सहित अन्य पदाधिकारी वकार्यकर्ता मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) कुमार / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top