Chhattisgarh

गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश का अखंड जलाभिषेक करने लगी कतार

सिद्धि विनायक श्री गणेश भगवान मंदिर में भगवान श्री गणेश का अखंड जलाभिषेक करते हुए श्रध्दालु।
सिद्धि विनायक श्री गणेश भगवान मंदिर में भगवान श्री गणेश का अखंड जलाभिषेक करते हुए श्रध्दालुओं की कतार।

धमतरी , 6 सितंबर (Udaipur Kiran) ।गणेश चतुर्थी के अवसर पर सिद्धि विनायक श्री गणेश भगवान मंदिर में छह सितंबर की सुबह अखंड जलाभिषेक शुरू हुआ। मंदिर में दिनभर जलाभिषेक करने श्रध्दालुओं की कतार लगी रही। शनिवार की सुबह जलाभिषेक का समापन होगा। समापन के बाद मंदिर परिसर में हवन-पूजन होगा।

मंदिर के पुजारी पंडित होमन प्रसाद शास्त्री ने बताया कि पिछले 31 वर्षों से गणेश मंदिर में जलाभिषेक हो रहा है। इस वर्ष जलाभिषेक का 32 वां वर्ष है। भगवान श्री गणेश जी को जल अर्पण करने से समस्त कामनाओं की पूर्ति होती है। गणेश जी जल के भी देवता हैं। समस्त विघ्नों को दूर करने वाले हैं। साथ में विराजमान माता सिद्धि एवं माता बुद्धि का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। जलाभिषेक का आज सुबह छह बजे समापन के बाद हवन पूजन होगा। इस अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रोहिताश मिश्रा, उपाध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजेश मिरानी, सचिव राकेश लोहाणा, सदस्य अनूप मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Most Popular

To Top