HimachalPradesh

शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की कार दुर्घटनाग्रस्त, मौत

नाहन, 25 अप्रैल (Udaipur Kiran) । संगड़ाह उपमंडल में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, जिसमें 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा संगड़ाह-पालर-राजगढ़ मार्ग पर स्थित उपमंडल अस्पताल के समीप सायं करीब साढ़े चार बजे के आस-पास हुआ। मृतक की पहचान भीम सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी गांव कड़ोली तहसील संगड़ाह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार भीम सिंह डूंगी से शादी समारोह से लौट रहे थे और अपनी कार में सवार होकर घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह उपमंडल अस्पताल संगड़ाह के समीप पहुंचे, उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस थाना संगड़ाह में मौजूद मुख्य आरक्षी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना कर दी गई थी। अभी टीम घटनास्थल से लौट कर नहीं आई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का कारण तेज गति और सड़क की खराब स्थिति हो सकती है। हालांकि विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही सटीक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top