
धर्मशाला, 16 मई (Udaipur Kiran) । कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व सुलह विधानसभा के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से देश मजबूत बनेगा। परमार ने यह विचार शुक्रवार को पालमपुर विधानसभा के संयुक्त दोनों मंडलों की एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यशाला को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विपिन परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के कारण आज भारत देश एक राष्ट्र एक चुनाव की और बढ़ रहा है जिससे बार-बार होने वाले चुनावों में जो हमारी इकोनॉमी खर्च हो जाती है उससे तो राहत मिलेगी ही बल्कि सरकारें भी बार-बार चुनाव होने के कारण चुनाव में व्यस्त रहती हैं और विकास कार्य जितनी तेजी से बढ़ने चाहिए उतनी तेजी से नहीं बढ़ पाते हैं उस दिशा में भी एक बहुत बड़ा कदम होगा।
उन्होंने विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए मजबूती और एक जुट के साथ 2022 और 2024 में बूथ पर पडे वोटों की समीक्षा करके 2027 में पार्टी को वोटो पर कैसे मजबूत किया जाए इसका भी ज्ञान कार्यकर्ताओं को दिया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने भी संसदीय प्रभारी विपिन सिंह परमार और संसदीय संगठन मंत्री राजपाल को पालमपुर में पिछले समय में किए गए कार्यों से अवगत करवाया। कपूर ने कहा कि वह पार्टी द्वारा दिए गए बूथ चलो अभियान में पिछले एक महीने में 87 बूथों पर बैठक ले चुके हैं और बैठक ही नहीं ली बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता और बूथ से लेकर प्रदेश तक के पदाधिकारी को अलग-अलग कामों का प्रभार और जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री राज्यपाल ने भी कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना बूथ मजबूत करने के लिए किस प्रकार से योजना बनानी चाहिए इस पर भी गहनता से समीक्षा की।
(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया
