Uttar Pradesh

एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए अति आवश्यक : भूपेंद्र सिंह

कार्यक्रम के दौरान ली गयी ग्रुप फोटो

कानपुर, 21 अप्रैल (Udaipur Kiran) । देश में हर साल चुनाव होने के कारण जनप्रतिनिधि, शासन, प्रशासन सब चुनाव में व्यस्त रहते हैं। देश में संघीय ढांचा होने कारण सरकार की सभी मशीनरी चुनावों में व्यस्त रहती है। बार-बार चुनावों से देश के साधन, शक्ति, सब चुनावों में लग जाती है। इसे देखते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए अति आवश्यक है। यह बातें सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कही।

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सम्बोधन के दौरान कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव होने का सबसे बड़ा फायदा होगा कि बार-बार होने वाले चुनावों में श्रम और पैसों को देश के विकास में खर्च किये जायें। तो इससे हमारे देश की जीडीपी तो बढ़ेगी। साथ ही रोजगार और व्यापार को नए आयाम मिलेंगे। इसलिए जनता काे समझना होगा कि यह विषय कितना महत्वपूर्ण है और देश को इसकी बेहद आवश्यकता है। हालांकि अपने फायदे के लिए विपक्ष में बैठे कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं लेकिन देश की जनता समझदार है।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Most Popular

To Top