CRIME

हुगली : खाने का लालच देकर नाबालिग से बलात्कार, चीखने पर गला घोंटकर कर दी हत्या

हुगली, 30 मई (Udaipur Kiran) । हुगली के कनाईपुर में नाबालिग लड़की से बलात्कार और हत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार को नये खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपित नाबालिक लड़की को खाने का लालच देखकर अपने घर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया इस दौरान जब लड़की ने शोर मचाने की कोशिश की तो गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।

कोननगर के कनाईपुर की 13 वर्षीय लड़की मंगलवार से लापता थी। गुरुवार को उसका निर्वस्त्र शव बरामद होने के तीन घंटे बाद पुलिस ने आरोपित युवक असीम मजूमदार को डानकुनी से गिरफ्तार कर लिया। जांचकर्ताओं ने आरोपित की तस्वीर विभिन्न पुलिस थानों को भेजी। इसके बाद आरोपित को पकड़ कर स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को आरोपित नाबालिग लड़की को खाने का लालच देकर अपने घर से ले गया। उसने उसके लिए बिस्किट भी खरीदा। फिर वह उसे नोपाड़ा के बांस की झाड़ियों में ले गया। उसने य लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। जब लड़की दर्द से चिल्लाई तो आरोपित ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़ दिया। इस घटना के समय आरोपित कथित तौर पर नशे की हालत में था। यह भी जानकारी मिली है कि बाद में वह शव की हालत देखने घटनास्थल पर गया था। घटना के बाद से आरोपित विभिन्न ढाबों और सड़क किनारे होटलों में रुका था।

नाबालिग का शव गुरुवार रात बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को डानकुनी के खरियाल से गिरफ्तार कर लिया। उसे उत्तरपाड़ा थाने ले जाया गया। उसे शुक्रवार को रिमांड के आवेदन के साथ कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपित ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top