Delhi

दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति के एक सदस्य का 3 जून को होगा चुनाव

दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिेंह (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 23 मई (Udaipur Kiran) । दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने शुक्रवार को स्थाई समिति के एक सदस्य के चुनाव का ऐलान किया। चुनाव 3 जून को सिविक सेंटर में दोपहर दो बजे से साधारण सभा में होगा।

चुनाव का ऐलान महापौर राजा इकबाल सिंह के जारी आदेश पर किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार पार्षद स्थायी समिति के सदस्य के लिए 28 मई तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि एमसीडी की स्थाई समिति में कुल 18 सदस्य होते हैं। इनमें एमसीडी के सभी 12 जोन से एक-एक सदस्य होते हैं। छह सदस्यों का चुनाव 2023 में हुआ था। लेकिन समिति के दो सदस्यों ने विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Most Popular

To Top