
दुमका, 26 मई (Udaipur Kiran) । मंईयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं के खाते से उठाने वाले साईबर ठग गिरोह के एक साइबर अपराधी को पुलिस गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजने में सफल रही।
गिरफ्तार आरोपित गोड्डा जिला के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के चजोरा गांव निवासी बिपिन कुमार यादव है। जानकारी के अनुसार फरवरी माह में साईबर ठगी गिरोह के कुछ सदस्य मसानजोर थाना क्षेत्र के बसमत्ता गांव पहुंचे थे। जहां महिलाओं को मच्छरदानी देने के लिए महिलाओं का आधार कार्ड सहित अन्य कागजात लेकर महिलाओं के खाते से मंईयां सम्मान योजना की राशि को उड़ा लिया। मामले को लेकर पीड़ित महिलाओं ने विधायक बसंत सोरेन से इसकी शिकायत की।
मामले में विधायक ने बीडीओ को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया था। मसानजोर थाना पुलिस मामले में 22 फरवरी 2025 का थाना मामला दर्ज करते हुए जांच में जुट गई थी। पुलिस टीम वरीय पदाधिकारियों इंस्पेक्टर लोरिसिंया केरकेटा के नेतृत्व में छापेमारी कर साईबर ठग को गिरफ्तार करने में सफल रही। मामले में थाना प्रभारी अवधेष कुमार ने मच्छरदानी देने को लेकर अपराधियों ने महिलाओं से आधार कार्ड सहित अन्य कागजात लिया था। पहले महिलाओं के खाते से छोटी-मोटी राशि गायब हुआ करता था। बाद में मईया सम्मान की राशि मिलने पर अचानक खाते से गायब होने पर महिलाओं को साईबर ठगी का शिकार होने का ऐहसास हुआ। उन्होंने बताया कि साईबर ठग गिरोह में 6 से 8 सदस्यों की होने की संभावना है। गिरफ्तार अपराधी कई संलिप्त अपराधियों की पहचान बताया है। पुलिस जल्द ही अन्य फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल होगी।
—————
(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार
