Bihar

28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होगी लोजपा रामविलास की विशाल जनसभा – संजय पासवान

अतिथि का स्वागत करते कार्यकर्ता

भागलपुर, 4 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भागलपुर के परिसदन में शुक्रवार को लोजपा रामविलास की एक बैठक प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान की अध्यक्षता में हुई। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि लोजपा रामविलास का 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में विशाल जनसभा होना है।

इसी को लेकर हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आदेश पर बिहार के हर जिला में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक किया जा रहा है। ताकि प्रत्येक जिला से ज्यादा से ज्यादा पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचकर जनसभा को सफल बनावें। संजय पासवान ने तेजस्वी यादव द्वारा निकाले जा रहे यात्रा को लेकर कहा कि कोई भी यात्रा निकाल सकता है। उन्होंने कहा कि जिस समय बिहार बाढ़ के चपेट में था उस समय तेजस्वी यादव दुबई में घूम रहे थे। उन्हें बिहार की कोई चिंता नहीं है।

आने वाले चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी। आज के इस समीक्षा बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, जिला अध्यक्ष सुबोध पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार, प्रदेश महासचिव रवि रंजन, नगर अध्यक्ष परमजीत कुमार चौधरी, प्रभारी सुरेश भगत, मीडिया प्रभारी सौरव सुमन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top