Jharkhand

लोहरदगा से कांवड़ियाें का पैदल जत्था रांची रवाना

कांवरियों को रवाना करते डीसी एसपी एवं अन्य

लोहरदगा 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । महाकाल क्लब के तत्वावधान में जिले से 2000 शिवभक्तों का जत्था रांची पहाड़ी मंदिर के लिए पैदल रवाना हुआ। सभी शिवभक्त सुबह श्रावण की पहली सोमवारी के अवसर पर रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।

पूर्व नप उपाध्यक्ष सह क्लब के आजीवन संरक्षक बलराम कुमार ने कहा कि सावन मास के दौरान शिवभक्तों के सेवा के लिए हर समय तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिले से हर वर्ष शिवभक्त जिले में सुख शांति की कामना लिए पैदल यात्रा को निकलते है। सृष्टि के संचालक भगवान शिव की कृपा से सभी दुखों से निजात मिलती है। खासकर सावन मास में भगवान शिव को जलार्पन से भगवान सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

इधर, पूर्व नप उपाध्यक्ष द्वारा जगह जगह पर पैदल निकले जत्थाओं को कई सुविधाएं प्रदान की गई। शिवभक्तों का जत्था शहर के चन्द्रशेखर आजाद चौक से निकली। सभी चन्द्रशेखर आजाद चौक से तिवारी दूरा, राणा चौक, महावीर चौक, गुदरी बाजार, शास्त्री चौक, थाना चौक, अमला टोली, सुभाष चौक चौक होते हुए कोर्ट रोड, बाबा मठ, रेलवे साइंडिंग, ब्लॉक मोड़, किस्को मोड, पतराटोली होते हुए शंख नदी पहुंचे, जहां सभी शिवभक्त स्नान करने के बाद जल उठाया।

शिव भक्तों को पुजारी चंद्रशेखर मिश्र के द्वारा संकल्प कराया गया। यहां से सभी शिवभक्त जल उठाकर झूमते गाते रांची रवाना हुए।

(Udaipur Kiran) / गोपी कृष्ण कुँवर / शारदा वन्दना

Most Popular

To Top