Jammu & Kashmir

महिलाओं के सम्मान में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हीरानगर में भव्य कार्यक्रम आयोजित

A grand program was organized in PM Shri Kendriya Vidyalaya Hiranagar in honor of women

कठुआ 08 मार्च (Udaipur Kiran) । पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हीरानगर में विश्व महिला दिवस हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया। यह विशेष आयोजन विद्यालय के प्रांगण में हुआ, जहां महिलाओं के सम्मान और उनके अद्वितीय योगदान को समर्पित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या के हरित स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जो विद्यालय समुदाय की महिलाओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता को प्रदर्शित करता है। विद्यालय के कला शिक्षक धनंजय शर्मा ने अपने हाथों से बनाई एक विशेष पेंटिंग प्राचार्या को भेंट की। महिलाओं के लिए विद्यालय की जोशीली शिक्षिका संगीता ने विशेष रूप से गुब्बारा फोड़ना और म्यूजिकल चेयर जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया और अंग्रेजी शिक्षक राजेश ने प्रश्नोत्तरी की प्रतियोगिता आयोजित करवाई जिसमें महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। ये खेल न केवल मनोरंजन के साधन बने, बल्कि महिलाओं के बीच सामुदायिक भावना को भी सशक्त किया। वरिष्ठतम शिक्षक धर्मवीर ने महिलाओं के सम्मान में एक प्रेरणादायक और उदार वक्तव्य दिया, जिसमें उन्होंने महिलाओं के योगदान की महत्ता पर प्रकाश डाला और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उनके शब्दों ने इस समारोह को और भी सार्थक बना दिया। साथ में विद्यालय की शिक्षिकाएं दीपिका और पूनम ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने जीवन में आई चुनौतियों और उपलब्धियों के बारे में बताया और सभी को प्रेरणा दी। उनके अनुभवों ने सभी उपस्थित महिलाओं को प्रोत्साहित और उत्साहित किया। इसके पश्चात प्राचार्या ने अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनकी उपलब्धियों की सराहना हमारे समाज की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में से एक है। हमें गर्व है कि हम अपने विद्यालय में महिलाओं को उनके अद्वितीय योगदान के लिए समर्पित इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। हम सभी को मिलकर एक समानता और सशक्तिकरण की दिशा में काम करना चाहिए। समारोह के समापन पर दृष्टि यादव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हीरानगर ने इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने विद्यालय में महिलाओं की भूमिका और उनके महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के बाद विद्यालय में महिला दिवस के लिए सजाए गए सेल्फी स्टैंड पर सभी ने सुंदर और मनमोहक फोटो लिए। इस प्रकार यह आयोजन महिलाओं के सम्मान और गर्व के प्रतीक के रूप में यादगार बना।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन खजूरिया

Most Popular

To Top