Uttrakhand

मंदाकिनी नदी में एक शव मिला

एसडीआरएफ रुद्रप्रयाग जनपद के केदारनाथ मार्ग पर मंदाकनी नदी भटवाड़ी में शव को निकालती।

रुद्रप्रयाग, 03 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । केदारनाथ हाईवे पर भटवाड़ी सैंण के पास मंदाकिनी नदी में गुरुवार को एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव पुलिस को सुर्पुद किया गया है, जहां अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी के अनुसार भटवाड़ी सैंण के मेदनपुर के पास किसी व्यक्ति के शव को मंदाकिनी नदी में बहते देखा गया। अंधेरा होने के कारण बीती रात रेस्क्यू नहीं हो सका,जबकि गुरुवार को आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मंदाकिनी नदी से शव को सड़क तक निकाला गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मंदाकिनी नदी में शव होने की सूचना बीती सांय मिल गई थी जिसे खोजने का प्रयास किया गया। मगर अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा। आज रेस्क्यू कर शव को नदी से निकाल दिया गया।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top