Assam

पुलिस एनकाउंटर में एक डकैत के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

बरपेटा (असम), 29 अगस्त (Udaipur Kiran) । अपराधियों के खिलाफ पुलिस का कड़ी कार्रवाई जारी है। बरपेटा में इस बार पुलिस हिरासत से भागने के दौरान एनकाउंटर में एक डकैत घायल हो गया, जिसे बाद में पकड़ लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मगरब अली मूल रूप से बरपेटा के गोराइमारी पथार गांव का निवासी है। उस पर राज्य के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक एटीएम लूट के एक मामले में मगरब अली को बरपेटा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। वह पुलिस को बीती रात उस जगह ले गया था, जहां उसने एटीएम लूट के पैसे छिपाए थे। इसी दौरान उसने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की। उसके हमले में गोहाईं नामक कॉन्स्टेबल घायल हो गया। आनन-फानन में पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए गोली चला दी, जो डकैत के दाहिने पैर में लगी, जिसके चलते वह घायल हो गया।

गोली लगने से घायल डकैत के साथ घायल पुलिस कांस्टेबल को भी बरपेटा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

—————————————–

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top