
सोनभद्र, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । राजकीय बालिका विद्यालय दुद्धी की कक्षा नौ में अध्यनरत एक मेधावी छात्रा को सांकेतिक रूप में एक दिन की जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। तहसील दिवस के दिन जिलाधिकारी बनी छात्रा ने लोगों की समस्या भी सुनी।
शासन के मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को देश-प्रदेश के संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्ररेण व पदगत दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरुकता लाने के क्रम में राजकीय बालिका विद्यालय दुद्धी सोनभद्र में नौ वीं कक्षा में अध्यनरत एक मेधावी छात्रा पल्लवी शर्मा को शनिवार को सांकेतिक रूप में एक दिन की जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। जिलाधिकारी बनी छात्रा पल्लवी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के बिच में बैठकर जनता की समस्याओं को सुना भी। तहसील दिवस में आये शिकायत कर्ता भी जिलाधिकारी के कुर्सी पर कक्षा नौ की छात्रा को देखकर प्रसन्न हो रहे थे। तहसील दिवस का कार्यक्रम खत्म होने पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिलाधिकारी बनी छात्रा को बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया।
—————
(Udaipur Kiran) / पीयूष त्रिपाठी
