HEADLINES

नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से हुई गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल

राजौरी, 12 मार्च (Udaipur Kiran) । राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में बुधवार को सीमा पार से हुई गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हुआ है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि नौशेरा सेक्टर में सीमा पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया। इसी बीच सीमा पर से एक संदिग्ध स्नाइपर हमले में सेना का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया है। घायल जवान को तुरंत उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है। उसकी पहचान मन कुमार बेगा के रूप में हुई है।

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Most Popular

To Top