मुंबई, 26 जून (Udaipur Kiran) । बांद्रा इलाके में पुलिस ने वकील के खाते से 90,518 रुपये अवैध तरीके सेअन्य खातों में ट्रांसफर करने वाले ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
बांद्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय मराठे ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि वकील की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 26 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक फुरकान शेख को गोवंडी से गिरफ्तार किया है। मराठे ने बताया कि वकील ने अपनी खराब दृष्टि की वजह से किराया देने के लिए अपना मोबाइल ऑटो रिक्शा चालक को दे दिया था। शेख ने इसका फायदा उठाया और वकील के खाते से किराए के नाम पर 90,518 रुपये कई अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए थे। पूछताछ के दौरान शेख ने पुलिस को बताया कि उसने कर्ज चुकाने के लिए यह अपराध किया। इस मामले की गहन छानबीन की जा रही है।
—————
(Udaipur Kiran) यादव
